• Home
  • Breaking News
  • “पूरी रात पढ़ता हूं लेकिन…” JEE छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां-पापा के नाम मिला इमोशनल सुसाइड नोट”
Image

“पूरी रात पढ़ता हूं लेकिन…” JEE छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां-पापा के नाम मिला इमोशनल सुसाइड नोट”

बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई के दबाव में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मृतक छात्र की पहचान सौरव कुमार के रूप में हुई है, जो JEE की तैयारी कर रहा था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में JEE का परिणाम आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

घटना की जानकारी तब मिली जब 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सौरव अपने दो चचेरे भाइयों के साथ हॉस्टल में रहता था, लेकिन घटना के समय दोनों बाहर कोचिंग गए हुए थे।

जब दोनों भाई लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वेंटिलेशन ग्रिल से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—सौरव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में छात्र ने अपने माता-पिता के नाम भावुक संदेश लिखा है। उसने बताया कि वह लगातार पूरी रात पढ़ाई करता था, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे थे। इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top