• Home
  • Breaking News
  • “गैस संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों पर मिलेगा कोयला”
Image

“गैस संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों पर मिलेगा कोयला”

दरभंगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब आम लोगों के रसोईघर तक पहुंचता दिख रहा है। रसोई गैस की आपूर्ति में आई अनिश्चितता को देखते हुए बिहार सरकार ने एक अहम और असामान्य फैसला लिया है। अब राज्य के राशन कार्डधारकों को खाना पकाने के लिए कोयला उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार की नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक लाभुक परिवार को हर महीने करीब 100 किलोग्राम यानी एक क्विंटल कोयला दिया जाएगा। यह सुविधा फिलहाल केवल राशन कार्डधारियों तक सीमित रहेगी। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए अभी कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

इस संबंध में राज्य सरकार के सचिव अभय कुमार सिंह ने परिवहन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है, जिससे गैस की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है।

कोयले की सप्लाई के लिए एक व्यवस्थित तंत्र तैयार किया गया है। बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSMCL) को इस पूरी प्रक्रिया का जिम्मा सौंपा गया है। यही संस्था कोल इंडिया से कोयले की मांग करेगी और उसे राज्य के विभिन्न जिलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।

जिलों में कोयले के भंडारण और वितरण के लिए थोक विक्रेताओं की नियुक्ति की जाएगी। ये विक्रेता कोल हेड से कोयला लाकर जिला मुख्यालय तक पहुंचाएंगे, जहां से इसे जनवितरण प्रणाली के जरिए पंचायत स्तर और अंततः राशन दुकानों तक पहुंचाया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स करेगी, जो परिवहन दरों और अन्य व्यवस्थाओं को तय करेगी। थोक विक्रेताओं को इस काम के लिए हैंडलिंग चार्ज दिया जाएगा, जबकि BSMCL को भी निर्धारित मार्जिन मिलेगा।

सरकार के इस फैसले को गैस संकट से निपटने के एक वैकल्पिक उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, यह व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होगी और आम लोगों के लिए कितनी सुविधाजनक रहेगी, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो पाएगा।

Releated Posts

बेगूसराय में बनेगा National Institute of Fashion Technology का स्थायी कैंपस, 20 एकड़ जमीन आवंटित

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

विश्वास मत पर NDA की जीत, सम्राट चौधरी सरकार की स्थिरता पर लगी मुहर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला,…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

मां के खून का हिसाब: बेटे को उम्रकैद, 10 साल बाद अदालत का सख्त फैसला

बिहार के कटिहार से एक दिल दहला देने वाले मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

IGIMS पेपर लीक कांड: मेडिकल शिक्षा पर बड़ा दाग, हाई-लेवल जांच शुरू—छात्रों का भविष्य अधर में

पटना के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस और पीजी फाइनल ईयर परीक्षाओं से जुड़ा…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top