• Home
  • Breaking News
  • Bihar Politics: सम्राट चौधरी का जनता दरबार आज, सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं
Image

Bihar Politics: सम्राट चौधरी का जनता दरबार आज, सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

Bihar Politics: सम्राट चौधरी आज एक बार फिर जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। पटना में आयोजित इस जनता दरबार में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोग अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। सीएम खुद एक-एक फरियादी की शिकायत सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री बनने के महज दो दिन बाद ही सम्राट चौधरी ने जनता दरबार की शुरुआत कर दी थी। इसे सरकार की ‘डायरेक्ट कनेक्ट’ रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तेजी से निपटारा करना है।

जनता दरबार के अलावा, मुख्यमंत्री आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। इस दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति, लंबित योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले भी सीएम कई विभागों की समीक्षा कर चुके हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसमें राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद पटना पहुंचकर उन्होंने नीतीश कुमार से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सामने आईं।

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम ने राधा मोहन सिंह और गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की। साथ ही भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठाने की सलाह दी है और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में राज्य में निवेश को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

Releated Posts

Bihar News: नेपाल का ‘62 रुपये’ नियम बना मुसीबत, सीमा पर सख्ती से बिहार के बाजारों में हड़कंप

नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों ने बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में हलचल मचा दी है। अप्रैल…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Crime: हाजीपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, ई-रिक्शा रोक एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला

Bihar Crime News: हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Teacher Murder: भोजपुर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Bihar Teacher Murder: भोजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

UP Board Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top