• Home
  • Bihar
  • “सर…सर…एक मिनट सर!”—विधानसभा में गूंजा आईपी गुप्ता का अंदाज़, ठहाकों से गूंज उठा सदन
Image

“सर…सर…एक मिनट सर!”—विधानसभा में गूंजा आईपी गुप्ता का अंदाज़, ठहाकों से गूंज उठा सदन

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में जहां एक ओर विश्वास मत को लेकर गंभीर बहस चल रही थी, वहीं दूसरी ओर सदन में एक ऐसा हल्का-फुल्का पल भी आया जिसने माहौल को अचानक खुशनुमा बना दिया।

विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आईपी गुप्ता को बोलने का मौका दिया, तो साथ ही यह भी बता दिया कि उनके पास अपनी बात रखने के लिए सिर्फ एक मिनट का समय है।

बस फिर क्या था—जैसे ही “एक मिनट” की बात सामने आई, आईपी गुप्ता ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि “सर, एक मिनट के डर से तो हम रात भर सो नहीं पाते, जागते रहते हैं।” यह सुनते ही सदन में मौजूद सभी सदस्य हंस पड़े और माहौल ठहाकों से गूंज उठा।

इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए अपनी बात शुरू की, लेकिन जैसे ही समय पूरा हुआ, अध्यक्ष ने उन्हें रोक दिया।

यहीं से एक और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। आईपी गुप्ता बार-बार “सर…सर…सर…एक मिनट सर…” कहते रहे और अपनी बात पूरी करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने आग्रह किया—“सर, एक आखिरी बात…” लेकिन समय की सीमा के कारण उन्हें अपनी बात अधूरी ही छोड़नी पड़ी।

उनके इस अंदाज़ ने एक बार फिर पूरे सदन को हंसी से भर दिया। गंभीर राजनीतिक बहस के बीच आया यह पल न सिर्फ माहौल को हल्का कर गया, बल्कि यह भी दिखा गया कि लोकतंत्र के इस मंच पर कभी-कभी सहज और मानवीय भाव भी खुलकर सामने आते हैं।

पटना से राहुल कुमार

Releated Posts

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

विधानसभा में गरजी सरकार: “शराबबंदी खत्म नहीं होगी”—विजय चौधरी का विपक्ष पर सीधा हमला

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के बीच शराबबंदी कानून एक बार…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

फ्लोर टेस्ट में भी छाए रहे नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी के विश्वास मत के बीच भावनाओं की राजनीति हावी

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई। मुख्यमंत्री…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top