• Home
  • Breaking News
  • BPSC 71st Main Examination 2026: 25 अप्रैल से शुरू हुई मुख्य परीक्षा, 13,024 अभ्यर्थी शामिल
Image

BPSC 71st Main Examination 2026: 25 अप्रैल से शुरू हुई मुख्य परीक्षा, 13,024 अभ्यर्थी शामिल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार, 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह परीक्षा राजधानी पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है और 30 अप्रैल तक चलेगी।

इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा सहित विभिन्न सेवाओं के कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

पहले दिन 25 अप्रैल को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली में निबंध पत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुई।

आयोग की निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 27 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। इसके बाद 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की परीक्षा भी इसी समय पर आयोजित की जाएगी।

29 अप्रैल को ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जबकि 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी।

परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। साथ ही दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित की जा सके।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

दिल्ली फायरिंग कांड: बिहार के मजदूर की मौत पर CM सम्राट चौधरी का शोक, 8 लाख मुआवज़े का ऐलान

दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में बिहार के खगड़िया…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

सिवान में RJD विधायक ओसामा शहाब को झटका, जमीन विवाद मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

सिवान। रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन कब्जा, मारपीट और तोड़फोड़ के…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बगहा सिविल कोर्ट परिसर में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख; सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

बगहा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटखौली थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट परिसर में अचानक…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

EO हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, JDU बोली—अब सीधा कलेजे पर वार

पटना/भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपित रामधनी यादव को पुलिस…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top