• Home
  • Breaking News
  • Bihar News: ‘पुलिस दीदी’ होंगी और सशक्त, 4700 स्कूटी-बाइक खरीदने को मंजूरी
Image

Bihar News: ‘पुलिस दीदी’ होंगी और सशक्त, 4700 स्कूटी-बाइक खरीदने को मंजूरी

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए 4700 स्कूटी और मोटरसाइकिल खरीदने की मंजूरी दे दी है।

इस योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी के समय शिक्षण संस्थानों के बाहर स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के साथ होने वाली छेड़खानी और असुरक्षा की घटनाओं पर लगाम लगाना है। ‘पुलिस दीदी’ न सिर्फ संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगी, बल्कि छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षित माहौल का एहसास भी कराएंगी।

सरकार इस पूरी योजना पर करीब 66.75 करोड़ रुपये खर्च करेगी। योजना के तहत 1500 स्कूटी महिला पुलिसकर्मियों के लिए और 3200 मोटरसाइकिल अन्य पुलिस बल के लिए खरीदी जाएंगी। कुल 4700 वाहन राज्यभर में तैनात किए जाएंगे।

इस पहल का मकसद महिला पुलिसकर्मियों की गतिशीलता बढ़ाना है, ताकि वे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में तेजी से पहुंचकर तुरंत कार्रवाई कर सकें। स्कूटी के जरिए महिला पुलिसकर्मी तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आसानी से गश्त कर सकेंगी और मनचलों पर नजर रख पाएंगी।

सरकार का मानना है कि इस पहल से छात्राओं और महिलाओं को एक सुरक्षित और निर्भीक वातावरण मिलेगा, जिससे वे बिना डर के अपने शिक्षण संस्थानों तक आ-जा सकेंगी।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top