• Home
  • Breaking News
  • Bihar Gas Cylinder Blast: मुंगेर में रोड मार्किंग के दौरान भड़की आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
Image

Bihar Gas Cylinder Blast: मुंगेर में रोड मार्किंग के दौरान भड़की आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

मुंगेर जिले से एक खतरनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर फोरलेन क्रॉसिंग के पास यह घटना उस समय हुई, जब सड़क पर व्हाइट मार्किंग का काम चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक 26 अप्रैल को सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सड़क पर तेजी से कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान राजस्थान से आए पांच कारीगर मशीन के जरिए केमिकल पिघलाकर सड़क पर लाइन खींच रहे थे। इस काम में गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केमिकल से भरे वाहन के केबिन में अचानक आग लग गई। सूखे मौसम और गर्मी के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हालात इतने भयावह हो गए कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़े हुए।

आग की तीव्रता बढ़ने के बाद मशीन में लगा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ देर के लिए आसपास के लोग सहम गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, हालांकि स्थिति सामान्य होते ही यातायात बहाल कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना केमिकल और गैस सिलेंडर के कारण बड़ा नुकसान हो सकता था।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top