• Home
  • Breaking News
  • Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत
Image

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबने से मौत

भागलपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के चौसा भटगामा से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य स्नान के लिए नदी में उतरे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से तीन लोग गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।

घटना के बाद घाट पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य तेज कराया। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई।

मृतकों की पहचान मोनी कुमारी, 12 वर्षीय गौरव कुमार (पिता—कुमोद कुमार) और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना पर सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाए।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय प्रशासन लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top