• Home
  • Breaking News
  • Bihar News: नेपाल सीमा से संदिग्धों की घुसपैठ की सूचना, पूरे राज्य में अलर्ट—सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Image

Bihar News: नेपाल सीमा से संदिग्धों की घुसपैठ की सूचना, पूरे राज्य में अलर्ट—सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पटना। बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर आशंका जताई गई है कि नेपाल के रास्ते कुछ संदिग्ध लोग राज्य की सीमा में दाखिल हुए हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

खुफिया इनपुट के बाद बढ़ी सतर्कता

जानकारी के अनुसार, संदिग्धों के एक समूह के बिहार में प्रवेश की सूचना के बाद इंटेलिजेंस एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के बाद राज्य भर में अलर्ट जारी किया गया है।

डीएम-एसपी को जारी हुआ SOP

स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को विस्तृत SOP भेजा है। इसके तहत होटल, लॉज, धर्मशाला, छात्रावास और किराए के मकानों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे और हाईवे पर बढ़ी निगरानी

पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज की जांच करने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। रेल यात्रियों की भी सघन जांच की जा रही है।

संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी

धार्मिक स्थल, भीड़भाड़ वाले इलाके, बस स्टैंड, अस्पताल और पार्क जैसे स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इन जगहों के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

एसएसबी का बयान

सशस्त्र सीमा बल (SSB) पटना के आईजी ने कहा कि सीमा पर लगातार नजर रखी जा रही है और एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष अलर्ट पत्र की पुष्टि नहीं की है।

जांच जारी

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और संदिग्धों की पहचान व गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top