• Home
  • Breaking News
  • Begusarai Raid: अधनिर्मित मकान से 830 लीटर अंग्रेजी शराब, केमिकल का जखीरा बरामद—पुलिस ने तोड़ा अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क
Image

Begusarai Raid: अधनिर्मित मकान से 830 लीटर अंग्रेजी शराब, केमिकल का जखीरा बरामद—पुलिस ने तोड़ा अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क

बेगूसराय में मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 स्थित स्वामी सहजानंद नगर में की गई, जहां एक अधनिर्मित मकान में भारी मात्रा में शराब और अन्य संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई थी।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजय शंकर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर करीब 830 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके साथ ही 660 किलोग्राम मिनरल पाउडर और लगभग 350 लीटर पशु कैल्शियम भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध शराब बनाने या उसे मिलावटी बनाने में किया जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा सामान एक अधनिर्मित मकान में छिपाकर रखा गया था, जिससे आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सके। छापेमारी के दौरान मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 87/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top