• Home
  • Breaking News
  • पूर्णिया में बैंक ठगी का बड़ा खुलासा: 300 खातों से 3 करोड़ की निकासी, ग्रामीणों का सड़क जाम कर हंगामा
Image

पूर्णिया में बैंक ठगी का बड़ा खुलासा: 300 खातों से 3 करोड़ की निकासी, ग्रामीणों का सड़क जाम कर हंगामा

बिहार के पूर्णिया जिले से बैंक ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब 300 खातों से लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला रौटा थाना क्षेत्र के शीशाबाड़ी गांव का है। आरोप है कि सीएसपी संचालक और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ। पीड़ितों के अनुसार अब तक 278 महिलाओं के खातों से करीब 3 करोड़ रुपये की निकासी की पुष्टि हो चुकी है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने रौटा स्थित सेंट्रल बैंक के पास बहादुरगंज-बायसी स्टेट हाईवे को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की मांग की।

पीड़िता सुबांगी बेगम ने बताया कि उनके खाते से 14 लाख 57 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने सीएसपी संचालक जुबैर आलम, उनके पुत्र इंतेसार आलम और बैंक मैनेजर रमण महतो सहित अन्य कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद आरोपी सीएसपी संचालक केंद्र पर ताला लगाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल जांच जारी है।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top