• Home
  • Breaking News
  • 29 अप्रैल को सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक, निवेश और रोजगार पर बड़े फैसलों के आसार
Image

29 अप्रैल को सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक, निवेश और रोजगार पर बड़े फैसलों के आसार

बिहार में नई सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार समीक्षा बैठकों के जरिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं और हर हफ्ते कैबिनेट बैठक कर अहम फैसले लिए जा रहे हैं।

22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में करीब एक घंटे तक चर्चा के बाद 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी। अब दूसरी कैबिनेट बैठक की तारीख भी तय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दूसरी अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शाम 5 बजे प्रेस ब्रीफिंग भी होगी।

पहली बैठक में बड़े फैसलों के बाद अब राज्यभर की नजरें दूसरी बैठक पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार विकास, निवेश और रोजगार से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री पहले ही बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय कर चुके हैं। ऐसे में इस बैठक में निवेश आकर्षित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन पर भी जोर दिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में 11 प्रस्तावित टाउनशिप परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरीकरण को बढ़ावा देना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, जिससे नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। सीमित मंत्रियों के साथ होने वाली यह बैठक सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी रणनीति की दिशा तय कर सकती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के फैसले बिहार के विकास की दिशा और गति दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल, पूरे राज्य की नजरें 29 अप्रैल की इस अहम बैठक पर टिकी हैं।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top