• Home
  • Breaking News
  • बगहा सिविल कोर्ट परिसर में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख; सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका
Image

बगहा सिविल कोर्ट परिसर में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख; सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

बगहा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटखौली थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट परिसर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट कैंपस में स्थित दुकानों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस दौरान आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे आग और तेजी से फैल गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

दिल्ली फायरिंग कांड: बिहार के मजदूर की मौत पर CM सम्राट चौधरी का शोक, 8 लाख मुआवज़े का ऐलान

दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में बिहार के खगड़िया…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

सिवान में RJD विधायक ओसामा शहाब को झटका, जमीन विवाद मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

सिवान। रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन कब्जा, मारपीट और तोड़फोड़ के…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

EO हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, JDU बोली—अब सीधा कलेजे पर वार

पटना/भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपित रामधनी यादव को पुलिस…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

विंध्याचल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मां विंध्यवासिनी के दरबार में किया दर्शन-पूजन, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Mirzapur के प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top