• Home
  • Breaking News
  • शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार निलंबित, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
Image

शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार निलंबित, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

पटना/शिवहर, संवाददाता:
बिहार के प्रशासनिक तंत्र में उस समय हलचल मच गई जब शिवहर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बृजेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों में राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति के तहत एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सरकारी आदेश के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित व्यवस्था करते हुए एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। उन्होंने शनिवार शाम औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने की है।

जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान पटना स्थित आवास, सीतामढ़ी में ससुराल, पश्चिम चंपारण के पैतृक गांव तथा शिवहर के सरकारी आवास की तलाशी ली गई।

छापेमारी में टीम को करीब 2.26 करोड़ रुपये की संदिग्ध संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले, जो कथित रूप से उनकी पत्नी के नाम पर अर्जित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा नकदी, आभूषण, बैंक पासबुक और निवेश से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए गए।

निगरानी जांच में कुल मिलाकर लगभग 4.11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। इससे पूर्व भी करीब 1.84 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

तलाशी अभियान के दौरान सरकारी आवास और समाहरणालय स्थित कार्यालय में करीब आठ घंटे तक जांच चली। टीम सभी दस्तावेजों को अपने साथ पटना ले गई है, जहां आगे की जांच जारी है।

निलंबन के बाद बृजेश कुमार को आयुक्त कार्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Releated Posts

गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के अशलिल वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप, सुरक्षा कर्मी पर गंभीर सवाल…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख पटना…बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top