• Home
  • Breaking News
  • राबड़ी देवी को 15 दिन में सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, सम्राट सरकार सख्त
Image

राबड़ी देवी को 15 दिन में सरकारी बंगला खाली करने का आदेश, सम्राट सरकार सख्त

पटना में सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। राबड़ी देवी को राज्य सरकार ने बड़ा झटका देते हुए 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को 15 दिनों के भीतर खाली करने का सख्त निर्देश दिया है।

बिहार सरकार भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तय समय सीमा के भीतर आवास खाली नहीं करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह बंगला पिछले करीब 20 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के परिवार के कब्जे में है और वर्ष 2006 से उनका मुख्य निवास बना हुआ है।

सरकार ने राबड़ी देवी को वैकल्पिक रूप से 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। हालांकि इससे पहले 25 नवंबर 2025 को भी आवास खाली करने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन उस समय यह आदेश लागू नहीं हो पाया था। बाद में दिसंबर 2025 के अंत में सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया।

2025 के विधानसभा चुनाव के बाद अब सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यदि तय समय के भीतर आवास खाली नहीं किया गया, तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Releated Posts

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Coaching Policy: खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले के बाद हरकत में सरकार, बिहार में बनेगी पहली कोचिंग पॉलिसी

पटना: राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार ने…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Supreme Court Judge: मुजफ्फरपुर के लाल जस्टिस चंद्रशेखर बने सुप्रीम कोर्ट के जज, गांव में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। मुजफ्फरपुर…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

बिहार के अनुदानित मदरसों की होगी जांच, सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त एवं वेतनानुदान प्राप्त मदरसों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026
1 Comments Text
  • idksindokasino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I’ve been searching for a reliable place to play and this one really delivers. The payouts are fast and the interface is super smooth. Definitely my new favorite spot idksindokasino
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top