• Home
  • Breaking News
  • Bihar School News: मोतिहारी में मिड-डे मील में सड़ा अंडा और कीड़ा, व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
Image

Bihar School News: मोतिहारी में मिड-डे मील में सड़ा अंडा और कीड़ा, व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिहार के मोतिहारी जिले के अरेराज प्रखंड से मिड-डे मील में भारी लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जनेरवा में 17 अप्रैल को बच्चों को परोसे गए भोजन में सड़ा अंडा और कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था, बल्कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जहां जांच के दौरान अंडे में कीड़ा मिलने की पुष्टि हुई। एसडीओ के निर्देश पर दंडाधिकारी और बीडीओ ने स्कूल पहुंचकर मिड-डे मील और व्यवस्था की जांच की।

जांच में सामने आया कि सिर्फ भोजन की गुणवत्ता ही खराब नहीं थी, बल्कि छात्रों की उपस्थिति में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। बीडीओ ने अंडे का सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजा और स्कूल के हेडमास्टर व मिड-डे मील चला रही एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की।

प्रशिक्षु आईएएस सह एसडीओ अंजली शर्मा ने उसी दिन डीईओ को पत्र भेजकर कार्रवाई की सिफारिश कर दी थी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर मामले में 15 दिन बाद, 30 अप्रैल को डीपीओ (एमडीएम) ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया।

इस कमिटी में बीईओ, डीपीएम और लेखपाल को शामिल किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित एनजीओ “सुभारती जनकल्याण समिति” की रसोई, भोजन की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम की स्थल जांच की जाए।

गौरतलब है कि इससे एक सप्ताह पहले भी एसडीओ के निरीक्षण के दौरान इसी स्कूल में बच्चों ने मिड-डे मील को लेकर शिकायत की थी, जिसमें उपस्थिति में गड़बड़ी सामने आई थी।

अरेराज प्रखंड के 33 स्कूलों में इसी एनजीओ द्वारा मिड-डे मील संचालित किया जाता है। इससे पहले लौरिया के एक स्कूल में भी खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल हो चुका है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—बच्चों की थाली में आखिर कब तक लापरवाही परोसी जाती रहेगी और जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी? मामला जांच में है, लेकिन सिस्टम की धीमी रफ्तार ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top