• Home
  • Breaking News
  • Bihar Railway Incident: तेज आंधी में पेड़ गिरा, 25 हजार वोल्ट तार में चिंगारी से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
Image

Bihar Railway Incident: तेज आंधी में पेड़ गिरा, 25 हजार वोल्ट तार में चिंगारी से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

बिहार के कटिहार रेल मंडल के कुमेदपुर–बारसोई रेलखंड पर बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी-बारिश के बीच आजमनगर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास अचानक एक बड़ा पेड़ टूटकर 25 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज ओवरहेड तार पर गिर पड़ा।

पेड़ के तार से टकराते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते धुआं व आग जैसी स्थिति बन गई। इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इसी दौरान ट्रेन संख्या 55708 राधिकापुर पैसेंजर, जो कटिहार से राधिकापुर जा रही थी, को एहतियातन आजमनगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही और यात्रियों को सुरक्षा कारणों से अंदर ही रहने को कहा गया।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इसके बाद पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत का काम शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने हालात पर काबू पाया और धीरे-धीरे रेल परिचालन को सामान्य किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा।

रेलवे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Releated Posts

बेगूसराय में RJD विधायक के मॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

बेगूसराय। बेगूसराय शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top