• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में मतदान के बाद बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी — “एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगा”
Image

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में मतदान के बाद बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी — “एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगा”

मुंगेर:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज मतदान हो रहा है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने तरापुर सीट से मतदान करने के बाद बड़ा बयान दिया है।

सम्राट चौधरी ने कहा —

एनडीए प्रचंड बहुमत से सत्ता में आने जा रहा है। बिहार में एक अच्छी सरकार बननी चाहिए और नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य आगे भी जारी रहने चाहिए। बिहार को बदलने में काफी मेहनत लगी है, और यह विकास यात्रा जारी रहेगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें ताकि बिहार में स्थायी और मजबूत सरकार बन सके।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। हरियाणा चुनावों में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए मतदान गड़बड़ी (voter fraud) के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा —

“चार महीने बीत गए लेकिन अब तक वो एक भी सबूत नहीं दे पाए। हमने विपक्ष का ऐसा नेता कभी नहीं देखा। कम से कम तैयारी तो करें… लगता है कोई टीम इटली से बैठकर उनके लिए काम कर रही है।”

बिहार में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में कुल 3.74 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top