• Home
  • Breaking News
  • Odisha Crime: नयागढ़ में पत्थर माफियाओं की हैवानियत, युवक के दोनों हाथ काटकर हत्या से दहशत
Image

Odisha Crime: नयागढ़ में पत्थर माफियाओं की हैवानियत, युवक के दोनों हाथ काटकर हत्या से दहशत

Odisha Crime: ओडिशा में लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। भुवनेश्वर में जीआरपी जवान की मॉब लिंचिंग और बालिपाटणा में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद अब नयागढ़ जिले से एक और बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां कथित पत्थर माफियाओं ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए और उसे सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए।

मृतक की पहचान अजीत कुमार साहू के रूप में हुई है। यह सनसनीखेज घटना नयागढ़ जिले के ओडगांव थाना क्षेत्र के कदलीबंध गांव में हुई, जो थाना से महज दो किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब एक बजे अजीत कुमार साहू अपने साथी संतोष कुमार प्रधान के साथ पत्थर लदे दो वाहनों को रोकने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान पत्थर माफियाओं से उनका विवाद हो गया और बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से अजीत के दोनों हाथ काट दिए। गंभीर रूप से घायल अजीत सड़क पर तड़पते रहे, जबकि उनके साथी संतोष किसी तरह जान बचाकर पास के एक ढाबे में छिप गए।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग की। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

मामले की जांच के लिए साइंटिफिक टीम को भी बुलाया गया। DiptiKanta Pradhan, Satyanarayan Barik और Sujit Kumar Das समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

इधर, लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। कुछ दिन पहले भुवनेश्वर के बालियंता इलाके में जीआरपी जवान सौम्यरंजन स्वाईं की मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी गई थी। मामूली सड़क विवाद के बाद भीड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा था। वहीं बालिपाटणा में भी एक युवक की लूटपाट के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

लगातार तीन दिनों में हुई इन घटनाओं ने पूरे ओडिशा में भय और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। विपक्ष ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top