• Home
  • Elections
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 11 बजे तक 27.65% मतदान, बेगूसराय में सबसे आगे
Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 11 बजे तक 27.65% मतदान, बेगूसराय में सबसे आगे

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग से सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में औसतन 27.65% मतदान दर्ज किया गया है।

जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, बेगूसराय में 30.37% मतदान के साथ सबसे अधिक वोटिंग दर्ज की गई है, जबकि दरभंगा में 26.07% मतदान अब तक सबसे कम रहा है। अन्य जिलों की स्थिति इस प्रकार रही —

  • भोजपुर: 26.76%
  • बक्सर: 28.02%
  • गोपालगंज: 30.04%
  • खगड़िया: 28.96%
  • लखीसराय: 30.32%

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

पहले चरण में जिन 18 जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, खगड़िया और लखीसराय जैसे जिले प्रमुख हैं।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top