• Home
  • Breaking News
  • Rahul Gandhi On Modi: ‘सोना मत खरीदो, पेट्रोल कम जलाओ’ वाली अपील पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये सलाह नहीं नाकामी है
Image

Rahul Gandhi On Modi: ‘सोना मत खरीदो, पेट्रोल कम जलाओ’ वाली अपील पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये सलाह नहीं नाकामी है

Rahul Gandhi On Modi: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील पर अब सियासी घमासान शुरू हो गया है। तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने, विदेशी मुद्रा बचाने और गैर-जरूरी खर्च कम करने की अपील की थी। इसके बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि कोरोना काल के दौरान अपनाई गई “वर्क फ्रॉम होम”, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को फिर से बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना देशहित में जरूरी है।

पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील भी की। उनका कहना था कि भारत बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ता है। इसके साथ ही उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने और किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग घटाकर प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि यह सलाह नहीं बल्कि सरकार की विफलता का प्रमाण है। राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी ने जनता से कहा – सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने का तेल कम करो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं, बल्कि नाकामी के सबूत हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति ऐसी हो गई है कि अब सरकार लोगों को यह बताने लगी है कि उन्हें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार हर बार अपनी जिम्मेदारी जनता पर डालने की कोशिश करती है ताकि जवाबदेही से बचा जा सके।

इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक तेल संकट और बढ़ती महंगाई के बीच सरकार आर्थिक दबाव कम करने के उपाय तलाश रही है। वहीं विपक्ष इसे आम लोगों पर बोझ डालने और आर्थिक प्रबंधन की विफलता के तौर पर पेश कर रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top