• Home
  • Breaking News
  • पटना में रिश्वत लेते पकड़े गए दारोगा, गिरफ्तारी के दौरान तानी सर्विस रिवॉल्वर
Image

पटना में रिश्वत लेते पकड़े गए दारोगा, गिरफ्तारी के दौरान तानी सर्विस रिवॉल्वर

Patna में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ट्रैप टीम ने सुनियोजित ऑपरेशन के तहत की।

जानकारी के मुताबिक मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। रूपसपुर निवासी कौशल किशोर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन पर कब्जा और घेराबंदी को लेकर परेशानी उत्पन्न की जा रही है। आरोप था कि मामले में कार्रवाई और सहयोग के बदले दारोगा ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग ने डीएसपी Arunoday Pandey के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने घूस की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि खुद को बचाने के लिए दारोगा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली और निगरानी अधिकारियों पर तान दी। इसके बाद जानीपुर-नौबतपुर मार्ग पर धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई।

करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद टीम ने आरोपी को काबू में कर लिया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।

निगरानी विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाद में उसे विशेष न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top