• Home
  • Breaking News
  • नकली सिगरेट फैक्ट्री मामले में टाइगर मोबाइल के दो जवानों पर वसूली का आरोप, एक गिरफ्तार
Image

नकली सिगरेट फैक्ट्री मामले में टाइगर मोबाइल के दो जवानों पर वसूली का आरोप, एक गिरफ्तार


बेगूसराय में नकली सिगरेट फैक्ट्री पर हुई छापेमारी के बाद पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर मोबाइल के दो जवानों पर व्यवसायी से तीन लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा जवान फरार बताया जा रहा है।

पीड़ित व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि दोनों जवान पिछले दो-तीन महीनों से लगातार उसे धमका रहे थे। जवानों द्वारा नकली सिगरेट फैक्ट्री के मामले में व्यवसायी और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की वसूली की गई। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी टाइगर मोबाइल जवान को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे आरोपी जवान की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने फरार जवान के घर से कथित तौर पर वसूली गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।

सदर डीएसपी आनंद पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एक आरोपी जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

घटना सामने आने के बाद पूरे शहर में पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी ही अगर इस तरह की गतिविधियों में शामिल होंगे तो आम लोगों का भरोसा कमजोर होगा। फिलहाल पुलिस विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

बेगूसराय, अजय शास्त्री।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top