• Home
  • Bihar
  • बेगूसराय में जिला साइकिलिंग संघ की नई कमेटी गठित, 3 जून को होगा अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग
Image

बेगूसराय में जिला साइकिलिंग संघ की नई कमेटी गठित, 3 जून को होगा अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग

बेगूसराय जिले में साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में अहम पहल की गई है। जिले में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला साइकिलिंग संघ की नई कार्यकारी कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अंकित कुमार ने की। नई कमेटी में अंकित कुमार को बेगूसराय जिला साइकिलिंग संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि वार्ड पार्षद सुरवीर कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जिले में साइकिलिंग खेल के विकास, युवाओं को प्रशिक्षण देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी खेल आयोजनों को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

इस दौरान जानकारी दी गई कि 3 जून को जिले में “अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग” का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में जिले में साइकिलिंग को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार खेल प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top