• Home
  • Breaking News
  • पटना में कैश वैन लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल
Image

पटना में कैश वैन लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

Patna में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुए कैश वैन लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। मामले में तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 13 मई को सीएमएस कंपनी की कैश वैन को अपराधियों ने निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर सिटी एसपी (ईस्ट) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की। लगातार छापेमारी के दौरान सोमवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी की जानकारी मिली। पुलिस जब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूट के ₹5 लाख नकद, लूट की रकम से खरीदे गए 4 iPhone मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक, CMS की पर्ची, वारदात के समय पहने गए कपड़े और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Coaching Policy: खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले के बाद हरकत में सरकार, बिहार में बनेगी पहली कोचिंग पॉलिसी

पटना: राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार ने…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Supreme Court Judge: मुजफ्फरपुर के लाल जस्टिस चंद्रशेखर बने सुप्रीम कोर्ट के जज, गांव में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। मुजफ्फरपुर…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

बिहार के अनुदानित मदरसों की होगी जांच, सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त एवं वेतनानुदान प्राप्त मदरसों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top