• Home
  • Breaking News
  • मोकामा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल के बाहर एक घंटे तक तड़पता रहा डूबा युवक
Image

मोकामा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल के बाहर एक घंटे तक तड़पता रहा डूबा युवक

Mokama में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मोकामा के प्राथमिक उपचार केंद्र मराँची में मंगलवार को एक डूबे हुए युवक को इलाज के लिए लाया गया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी काफी देर तक बाहर ही नहीं निकले। मरीज करीब एक घंटे तक बस के अंदर तड़पता रहा, जबकि भीषण गर्मी के बीच उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही।

जानकारी के अनुसार, Hathidah थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र सेतु के नीचे गंगा स्नान के दौरान एक युवक नदी में डूब गया था। मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने युवक को किसी तरह नदी से बाहर निकाला और घाट पर खड़ी बस से उसे प्राथमिक उपचार केंद्र मराँची लेकर पहुंचे।

बस चालक ने अस्पताल के अंदर जाकर चिकित्साकर्मियों को युवक की गंभीर स्थिति की जानकारी दी और तत्काल इलाज शुरू करने की गुहार लगाई। आरोप है कि इसके बावजूद डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी बाहर नहीं आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई बार सूचना देने के बाद भी कोई स्वास्थ्यकर्मी मरीज को देखने नहीं पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाना शुरू किया। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी बाहर निकले। हालांकि प्राथमिक उपचार देने के बजाय युवक को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया।

गंगा में डूबे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर इलाज शुरू किया जाता तो स्थिति और बेहतर हो सकती थी।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar EOU Raid: टेंडर घोटाला मामले में IAS संजीव हंस के ठिकानों पर EOU की दबिश, जांच तेज

पटना। बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और कथित कमीशनखोरी मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

दरभंगा में दर्दनाक नाव हादसा, 13 में से 10 लोगों को बचाया गया, 3 महिलाएं लापता

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड स्थित तरवारा घाट के रिंग बांध के समीप मंगलवार को…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

महंगाई और कमजोर मांग से बिहार की अर्थव्यवस्था पर दबाव, जीएसटी संग्रह में गिरावट ने बढ़ाई चिंता

पटना। पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष और उसमें अमेरिका की सक्रिय भूमिका का असर अब बिहार की…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

Manipur Violence: CRPF DG का बयान वायरल, बोले- जरूरत पड़े तो उपद्रवियों पर कार्रवाई में न करें हिचकिचाहट

गुवाहाटी। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और तनावपूर्ण हालात के बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह का…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: गिरफ्तारी से बचने को खान सर ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, आज अदालत में अहम सुनवाई

पटना। राजधानी पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में हुई फायरिंग और हंगामे के चर्चित मामले में सोमवार…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top