• Home
  • Breaking News
  • गया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती जनशताब्दी ट्रेन पकड़ने की कोशिश में यात्री की गिरकर मौत
Image

गया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती जनशताब्दी ट्रेन पकड़ने की कोशिश में यात्री की गिरकर मौत

बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक यात्री चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन चलने लगी थी तभी यात्री ने दरवाजा पकड़कर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसका शव प्लेटफॉर्म के नीचे फंस गया, जिसे निकालने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म तोड़ना पड़ा।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ अधिक थी और यात्री ट्रेन छूटने के डर से जल्दबाज़ी में दौड़ा, जिससे यह हादसा हो गया।

Releated Posts

भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार, कोर्ट ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

हिमाचल में रातभर कांपी धरती, 5 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और झटके, कई जगह नुकसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात आए भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बिहार MLC चुनाव के लिए NDA ने घोषित किए उम्मीदवार, चिराग पासवान की पार्टी को मिली सीट, दीपक प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें

पटना। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवारों के नामों…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

लालू परिवार की सुरक्षा पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्या ने सम्राट पर बोला हमला

पटना। बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद अब और तेज होता जा रहा है। राष्ट्रीय…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top