• Home
  • Elections
  • वारिसलीगंज रैली में हंगामा: तेजस्वी यादव के मंच के पास पहुंचे अशोक महतो को सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
Image

वारिसलीगंज रैली में हंगामा: तेजस्वी यादव के मंच के पास पहुंचे अशोक महतो को सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

नवादा, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में वारिसलीगंज की एक रैली ने सियासी हलचल मचा दी है। शनिवार को पकरीबरावां स्थित इंटर विद्यालय मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ ने माहौल को जोशीला बना दिया।

तेजस्वी यादव ने मंच से एनडीए पर जमकर निशाना साधा और राजद प्रत्याशी कुमारी अनीता के पक्ष में वोट की अपील की। बता दें कि अनीता देवी के पति अशोक महतो नवादा जेलब्रेक कांड में 17 साल की सज़ा काट चुके हैं।

रैली खत्म होने के बाद जब तेजस्वी का हेलिकॉप्टर उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी अप्रत्याशित घटना घट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी से मिलने की कोशिश में अशोक महतो तेज़ी से हेलिकॉप्टर की ओर भागे, जबकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत प्रोपेलर चालू थे। सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन अशोक आगे बढ़ते गए — और इसी दौरान सुरक्षाकर्मी ने उन्हें ज़ोर से धक्का दिया और एक थप्पड़ मार दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि भड़कता बिहार नहीं करता है।
फिर भी, कभी बाहुबली माने जाने वाले अशोक महतो का इस तरह सार्वजनिक रूप से थप्पड़ खाना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

दिलचस्प है कि वारिसलीगंज सीट पर इस बार “बाहुबली बनाम बाहुबली की पत्नी” का मुकाबला है — राजद से अनीता देवी और भाजपा से अरुणा देवी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी अनीता देवी को आरजेडी ने टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई थीं।

यह घटना न केवल सुरक्षा प्रोटोकॉल की अहमियत को दिखाती है, बल्कि बिहार की राजनीति में बाहुबली युग के बदलते दौर की भी झलक देती है — जब कभी मंच पर चढ़ने वाले नेता अब सुरक्षा घेरे से बाहर धकेले जा रहे हैं।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top