• Home
  • Elections
  • सुपौल में जेडीयू प्रत्याशी विजेंद्र यादव के कार्यालय के बाहर मारपीट, मतदान से पहले वीडियो वायरल
Image

सुपौल में जेडीयू प्रत्याशी विजेंद्र यादव के कार्यालय के बाहर मारपीट, मतदान से पहले वीडियो वायरल

सुपौल (बिहार):
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सुपौल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेडीयू प्रत्याशी विजेंद्र यादव के चुनावी कार्यालय के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह झड़प रविवार देर शाम हुई जब कुछ लोग जेडीयू कार्यालय के बाहर आपस में भिड़ गए। वीडियो में कई लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि झगड़ा किसी पोस्टर लगाने को लेकर विवाद से शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है

वहीं, इस घटना ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। मतदान से पहले पार्टी कार्यालय के बाहर ऐसी मारपीट का वायरल वीडियो जेडीयू के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

Releated Posts

Assembly Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग जारी, SIR विवाद के बीच बूथों पर लंबी कतारें—किसके सिर सजेगा ताज?

Assembly Elections Voting Update: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top