• Home
  • Elections
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 31.38% मतदान, पिछली बार से 12% अधिक; किशनगंज, चंपारण और रोहतास में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 31.38% मतदान, पिछली बार से 12% अधिक; किशनगंज, चंपारण और रोहतास में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। सुबह 11 बजे तक 20 जिलों की 122 सीटों पर औसतन 31.38 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। यह आंकड़ा 2020 के इसी समय हुए 19.37 फीसदी मतदान से करीब 12.01 प्रतिशत अंक अधिक है।

सबसे अधिक मतदान वृद्धि किशनगंज (15.11%), पूर्वी चंपारण (14.12%) और रोहतास (13.93%) जिलों में दर्ज की गई है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं — पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विभिन्न जिलों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —

पश्चिम चंपारण: 32.39%

पूर्वी चंपारण: 32.16%

शिवहर: 31.58%

सीतामढ़ी: 29.81%

मधुबनी: 28.66%

सुपौल: 31.69%

अररिया: 31.88%

किशनगंज: 34.74%

पूर्णिया: 32.94%

कटिहार: 30.83%

भागलपुर: 29.08%

बांका: 32.91%

कैमूर: 31.98%

रोहतास: 29.8%

अरवल: 31.07%

जहानाबाद: 30.36%

औरंगाबाद: 32.88%

गया: 34.07%

नवादा: 29.02%

जमुई: 33.96%

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बार महिला और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने मतदान प्रतिशत में बड़ा उछाल लाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।

बढ़ते मतदान से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि बिहार का मतदाता बदलाव और भागीदारी दोनों के मूड में है।
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक प्रदेश में 14.55 फीसदी मतदान हुआ था। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

राज्य भर में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं।

Releated Posts

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू हुई आचार संहिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का…

ByByAjay Shastri Mar 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top