• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव 2025: रामनगर के 22 गांवों में वोट बहिष्कार, 15 हजार मतदाताओं ने कहा—‘विकास नहीं तो वोट नहीं’
Image

बिहार चुनाव 2025: रामनगर के 22 गांवों में वोट बहिष्कार, 15 हजार मतदाताओं ने कहा—‘विकास नहीं तो वोट नहीं’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में 31.38% मतदान दर्ज किया गया, लेकिन इसी बीच पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र से लोकतंत्र को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।

रामनगर प्रखंड के दोन पंचायत के 22 गांवों के लोगों ने मतदान का सामूहिक बहिष्कार कर दिया है। करीब 15 हजार मतदाताओं वाले इन गांवों में सुबह 11 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। बूथों पर सिर्फ सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी मौजूद दिखे।

ग्रामीणों ने गांवों में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिन पर लिखा है—

“सड़क नहीं तो वोट नहीं, बिजली नहीं तो वोट नहीं, शिक्षा नहीं तो वोट नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं तो वोट नहीं, नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।”

पोस्टरों पर “दोनवासी की यही पुकार—अबकी बार वोट बहिष्कार” का नारा भी दर्ज है।

ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी उनके गांवों में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। हर चुनाव में नेता वादे करते हैं, परंतु जीतने के बाद कोई लौटकर नहीं आता

वोट बहिष्कार की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। रामनगर के बीडीओ, सीओ और बगहा के एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अड़े रहे

इसी तरह, अररिया जिले के किसमत खाबसपुर पंचायत के सगुना बूथ संख्या 33 और सीतामढ़ी के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के सोनवा गांव में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।
कहीं पुल निर्माण की मांग तो कहीं पुलिस कार्रवाई के विरोध में मतदाताओं ने वोट देने से इनकार कर दिया।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top