• Home
  • Bihar
  • पटना में फिर चला एनडीए का जादू, छह में पाँच सीट पर जीत — एक पर निर्णायक बढ़त
Image

पटना में फिर चला एनडीए का जादू, छह में पाँच सीट पर जीत — एक पर निर्णायक बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव में पटना की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर अपना भरोसा जताया है। राजधानी की छह विधानसभा सीटों में से पाँच पर एनडीए ने स्पष्ट जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

बांकीपुर सीट पर नितिन नवीन को जनता ने दोबारा मौका दिया है। वहीं, लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके रामकृपाल यादव ने दानापुर से शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की है।

एनडीए की मजबूत लहर के बीच दीघा सीट पर डा. संजीव चौरसिया अपनी सीट बचाने में सफल रहे। पटना साहिब में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला—यहां नंद किशोर यादव की जगह मैदान में उतरे रत्नेश कुमार ने जीत दर्ज की है।

कुम्हरार सीट पर भी एनडीए उम्मीदवार संजय कुमार ने जीत हासिल की है।

वहीं, फुलवारी शरीफ सीट पर जदयू ने एक बार फिर वापसी की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसे पर खरे उतरते हुए पूर्व विधायक श्याम रजक ने इस सीट पर निर्णायक बढ़त बना ली है और जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top