• Home
  • Elections
  • बेगूसराय में 7 में से 5 सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा, राजद के खाते में दो सीटें
Image

बेगूसराय में 7 में से 5 सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा, राजद के खाते में दो सीटें

बिहार: बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँच सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि राजद के खाते में दो सीटें गई हैं।

सबसे पहले बात बखरी सीट की, जहां लोजपा (आर) के उम्मीदवार संजय पासवान ने CPI के सूर्यकांत पासवान को भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं बेगूसराय नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व विधायक कुंदन कुमार ने कांग्रेस की अमिता भूषण को बड़े अंतर से मात दी। बताया जा रहा है कि इस सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी दांव लगा हुआ था।

मटिहानी विधानसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां जदयू के राजकुमार को राजद उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने लगभग 10,000 मतों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया।

तेघरा सीट पर एक बार फिर बीजेपी का दबदबा कायम रहा। बीजेपी उम्मीदवार रजनीश कुमार ने CPI के रामरतन सिंह को करीब 36,000 मतों से हराया। रजनीश कुमार इससे पहले खगड़िया और बेगूसराय जिले से एमएलसी रह चुके हैं तथा बिहार विधान परिषद में सरकार के सचेतक भी रहे हैं।

बछवारा सीट से बिहार सरकार में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कांग्रेस उम्मीदवार गरीबदास को हराकर लगातार अपनी जीत बरकरार रखी।

चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक आनंद ने राजद प्रत्याशी को 3,500 मतों से मात दी और विधानसभा में प्रवेश किया।

वहीं साहेबपुर कमाल सीट पर राजद के सदानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव ने जीत हासिल कर पार्टी के खाते में दूसरी सीट जोड़ दी।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top