• Home
  • Elections
  • बेगूसराय में शांतिपूर्ण मतदान, डीएम-एसपी ने किया मतदान — उत्साह में डूबे मतदाता
Image

बेगूसराय में शांतिपूर्ण मतदान, डीएम-एसपी ने किया मतदान — उत्साह में डूबे मतदाता

बेगूसराय, 6 नवंबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के तहत बेगूसराय जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। जिले के डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया। दोनों अधिकारी बेगूसराय आयुर्वेदिक कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचे और लाइन में लगकर मतदान किया।

डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिलेभर में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं और मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि “सुबह से ही सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदाता बड़ी संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों की ओर जा रहे हैं।”

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह है। कई मतदाता अहले सुबह से ही अपने बारी का इंतज़ार करते हुए लाइन में खड़े नजर आए।

सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

डीएम-एसपी के अनुसार, बेगूसराय जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें 2537 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 21 लाख 36 हजार 977 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें 11 लाख 34 हजार 376 पुरुष, 10 लाख 2 हजार 323 महिला मतदाता और 38 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इस चुनाव में बेगूसराय जिले की सातों सीटों पर कुल 73 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज मतदाता करेंगे। मतदाताओं का कहना है कि वे विकास के नाम पर मतदान कर रहे हैं और बिहार के उज्जवल भविष्य की उम्मीद के साथ वोट डालने पहुंचे हैं।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top