• Home
  • Blog
  • भोजपुर ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा: वांछित आरोपी अशोक साह गिरफ्तार, 26.3 किलो चांदी व आभूषण बरामद
Image

भोजपुर ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा: वांछित आरोपी अशोक साह गिरफ्तार, 26.3 किलो चांदी व आभूषण बरामद

भोजपुर जिले में हुए ज्वेलरी चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने वांछित आरोपी अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की गई।

पुलिस के अनुसार, अशोक साह (पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर साह), फुलवरिया वार्ड-12 का निवासी है और वह गजराजगंज थाना कांड संख्या 85/26 (दिनांक 18 फरवरी 2026) में वांछित था। यह मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

बरामदगी:

  • चांदी का बिस्कुट एवं अन्य आभूषण: 26.300 किलोग्राम

दरअसल, 18 फरवरी 2026 को गजराजगंज थाना क्षेत्र में शटरकटवा गैंग द्वारा एक आभूषण दुकान में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में भोजपुर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पहले ही एक आरोपी सोनपाल (निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान सोनपाल ने खुलासा किया कि चोरी किए गए आभूषण उसने बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी ज्वेलर्स के मालिक अशोक साह को बेच दिए थे। इस जानकारी के आधार पर बिहार एसटीएफ, भोजपुर और बेगूसराय पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक साह को उसके ठिकाने से दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान उसके पास से चोरी के आभूषण और चांदी के बिस्कुट बरामद किए गए। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top