• Home
  • Blog
  • दानापुर रेलमंडल के 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Image

दानापुर रेलमंडल के 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना: दानापुर रेलमंडल अपने 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की तैयारी में जुट गया है। इस योजना के तहत पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, मोकामा, बिहटा और जहानाबाद समेत कई स्टेशनों का व्यापक विकास किया जाएगा।

रेलवे की योजना के अनुसार, सभी प्लेटफॉर्म को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा और एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आसानी होगी। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाकर 24 कोच वाली ट्रेनों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि किसी भी कोच के प्लेटफॉर्म से बाहर रहने की समस्या खत्म हो सके। प्लेटफॉर्म की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और ट्रेन के समय होने वाली अफरातफरी कम होगी।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर आधुनिक खान-पान स्टॉल, साफ-सुथरे शौचालय और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। हर प्लेटफॉर्म पर हेल्पलाइन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां यात्रियों को ट्रेन, टिकट और रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन बदलावों के बाद स्टेशनों पर वेटिंग एरिया बड़ा होगा, अतिरिक्त बेंच और शेल्टर लगाए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से फायर सेफ्टी और इमरजेंसी निकासी की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सफर पहले से अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

औरंगाबाद में ‘सांपों का आतंक’: एक घर से निकले 40 से ज्यादा जहरीले सांप, गांव में दहशत

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में दहशत…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

नवादा में राम कथा में शामिल हुए चिराग पासवान, बोले—‘प्रभु श्रीराम से बिहार के विकास की कामना’

बिहार के नवादा जिले के महवतपुर गांव में आयोजित 11 कुंडलीय श्री सीताराम महायज्ञ और राम कथा कार्यक्रम…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

पटना में भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत, मां गंभीर हालत में

राजधानी पटना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 18 वर्षीय युवक की मौके…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

Bihar IAS Transfer: लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, अनुपम कुमार और बन्दना प्रेयषी केंद्र प्रतिनियुक्ति पर, डॉ. चंद्रशेखर सिंह को नई जिम्मेदारी

बिहार में नई सरकार के तहत प्रशासनिक बदलाव का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन हुए बड़े फेरबदल…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top