• Home
  • Breaking News
  • एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जदयू ने लगाया पोस्टर, लालू को ‘धृतराष्ट्र’ और तेजस्वी को ‘दुर्योधन’ दिखाया
Image

एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जदयू ने लगाया पोस्टर, लालू को ‘धृतराष्ट्र’ और तेजस्वी को ‘दुर्योधन’ दिखाया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम साफ हो चुका है। राज्य में एक बार फिर एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट आया है। बीजेपी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 89 सीटें जीती हैं। जदयू को 85 सीटें, लोजपा(रा) को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिली हैं।
वहीं विपक्ष का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राजद 25 सीटों पर सिमट गई, कांग्रेस को 6, लेफ्ट को 3, AIMIM को 5, आईपी गुप्ता की पार्टी और बसपा को 1-1 सीट हासिल हुई।

जदयू का राजद पर बड़ा हमला—महाभारत थीम वाला पोस्टर लगाया

एनडीए की जीत के बाद जहां सत्ताधारी दलों में उत्साह है, वहीं राजद पर हमले भी तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में जदयू की ओर से पटना के बेली रोड पर एक बड़ा और विवादित पोस्टर लगाया गया है।
यह पोस्टर जदयू के एमएलसी नीरज कुमार द्वारा लगाया गया है, जिसमें राजद परिवार को महाभारत के पात्रों के रूप में दिखाया गया है।

पोस्टर में कौन किस रूप में दिखाया गया?

लालू प्रसाद यादव – धृतराष्ट्र

राबड़ी देवी – गांधारी

तेजस्वी यादव – दुर्योधन

राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव – संजय

पोस्टर में धृतराष्ट्र (लालू) पूछते दिख रहे हैं:
“संजय, देखो तुम्हें क्या दिख रहा है?”

इसके जवाब में संजय यादव कहते हैं:
“महराज, हमको तो हरियाणा वाला मॉल दिख रहा है।”

पोस्टर में ऊपर बड़े अक्षरों में “महाबिहार” लिखा हुआ है। जदयू ने इस पोस्टर के जरिए संकेत दिया है कि लालू यादव पर ‘पुत्र मोह’ हावी है और उसी के चलते बिहार में राजनीतिक संकट और राजद की हार हुई है।

लालू पर एनडीए नेताओं का पुराना हमला फिर तेज

एनडीए के नेता लंबे समय से लालू यादव को ‘धृतराष्ट्र’ बताकर निशाना साधते रहे हैं। उनका आरोप है कि लालू पुत्र मोह में बिहार को नुकसान पहुंचाते हैं। अब चुनाव परिणाम के बाद जदयू ने उसी नैरेटिव को और मजबूत करने की कोशिश की है।

संजय यादव को लेकर RJD में भी नाराज़गी

चुनाव बाद राजद के अंदर भी असंतोष है। तेज प्रताप यादव कई बार संजय यादव को ‘जयचंद’ कहने की ओर इशारा कर चुके हैं। पार्टी की करारी हार के बाद राजद खेमे में मायूसी और आंतरिक खींचतान साफ दिखाई दे रही है।

एनडीए की भारी जीत के बाद जहाँ सत्तारूढ़ दलों में जश्न का माहौल है, वहीं जदयू द्वारा लगाया गया यह विवादित पोस्टर बिहार में नई राजनीतिक बहस को जन्म दे रहा है। आने वाले दिनों में राजद और एनडीए के बीच आरोप-प्रत्यारोप और भी तेज होने की संभावना है।

Releated Posts

होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

बरौनी (बेगूसराय) में होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके

बिहार विधान सभा के शुक्रवार सत्र में IGIMS में इलाज और बेड उपलब्धता को लेकर जोरदार बहस देखने…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में डीएसपी की गाड़ी से टक्कर, रॉन्ग साइड चलने का आरोप

राजधानी पटना में कानून के रखवालों पर ही नियम तोड़ने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। शहर…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top