• Home
  • Blog
  • मानव एकता दिवस पर बखरी में रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग, 200 लोगों ने किया रक्तदान
Image

मानव एकता दिवस पर बखरी में रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग, 200 लोगों ने किया रक्तदान

बेगूसराय (बखरी): संत निरंकारी मिशन की ओर से हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले मानव एकता दिवस के अवसर पर इस बार भी बखरी स्थित निरंकारी भवन परिसर में भव्य रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। यह दिवस बाबा गुरबचन सिंह और अन्य शहीदों के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जो मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ, लोजपा नेता पंकज पासवान, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, ज्ञान प्रचारक जयकिशोर प्रसाद और मुखी डॉ. उमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से चादर ओढ़ाकर सम्मानित कर किया गया।

इस दौरान करीब 200 से अधिक सेवादारों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, एकता और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना है।

सत्संग को संबोधित करते हुए ज्ञान प्रचारक जयकिशोर प्रसाद ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि निस्वार्थ सेवा और मानव प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने मिशन के संदेश को दोहराते हुए कहा कि रक्त का सही उपयोग मानव जीवन बचाने में होना चाहिए।

वहीं एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने अपने संबोधन में कहा कि सत्संग व्यक्ति के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। इससे समाज में नैतिकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

लोजपा नेता पंकज पासवान ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना की, जबकि नीरज नवीन ने इसे मानवता के लिए सर्वोच्च सेवा बताते हुए महर्षि दधीचि के त्याग से जोड़ा।

रक्त संग्रह में राष्ट्रकवि दिनकर रक्तदान केंद्र और रोटरी ब्लड क्लब बेगूसराय की टीम ने अहम भूमिका निभाई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

इस आयोजन में 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। प्रमुख रक्तदाताओं में कई युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जिसे अनुशासित तरीके से ग्रहण किया गया।

रामसेवक स्वामी की रिपोर्ट

Releated Posts

बेगूसराय के बलिया में अंधाधुंध फायरिंग, नगर पार्षद पति समेत दो युवकों को लगी गोली…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय: जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अंधाधुंध फायरिंग से…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

गरीब संवाद यात्रा कार्यक्रम में समीक्षा का मतलब आरक्षण खत्म करना नहीं बोले मंत्री संतोष सुमन…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय में ग्रामीणों को बड़ी राहत जुनेदपुर पंचायत भवन में खुला निशुल्क विधिक सेवा केंद्र…

भड़कता बिहार डेस्क | बेगूसराय जिनेदपुर पंचायत भवन में खुला निशुल्क विधिक सेवा केंद्र. बेगूसराय के जिनेदपुर पंचायत…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख… बेगूसराय रेलवे स्टेशन से यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top