• Home
  • Blog
  • NH-31 पर जदयू विधायक की कार ट्रैक्टर से टकराई, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
Image

NH-31 पर जदयू विधायक की कार ट्रैक्टर से टकराई, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। Niranjan Kumar Mehta की कार परमानंदपुर के पास रेलवे केबिन ढाला के समीप अचानक सामने आए ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि विधायक मेहता मधेपुरा के बिहारीगंज से पटना जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया, जिससे चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के वक्त गाड़ी में विधायक समेत कुल पांच लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। विधायक मेहता के पैर में चोट आई है, हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अन्य सवारों को भी मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रैक्टर का अचानक सामने आना दुर्घटना की मुख्य वजह प्रतीत हो रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

घटना के बाद विधायक को तत्काल दूसरी गाड़ी से खगड़िया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एयरबैग समय पर नहीं खुलते तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। इस घटना ने एक बार फिर NH-31 पर सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और विशेषकर रात के समय सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top