• Home
  • Blog
  • पटना में भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत, मां गंभीर हालत में
Image

पटना में भीषण सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत, मां गंभीर हालत में

राजधानी पटना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

यह हादसा फतुहा थाना क्षेत्र के सुकुलपुर स्थित छपाक वाटर पार्क के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान नागरनौसा थाना क्षेत्र के उसवानपुर निवासी पंकज वर्मा के पुत्र प्रेम कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार अपनी मां विजया लक्ष्मी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

विजया लक्ष्मी, जो पीएमसीएच में नर्स के पद पर कार्यरत हैं, नाइट ड्यूटी खत्म कर बेटे के साथ घर जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

परिवार के मुताबिक, प्रेम कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसके छोटे भाई प्रियांशु की उम्र 16 वर्ष है, जबकि पिता पंकज वर्मा वाहन चालक का काम करते हैं।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

दानापुर रेलमंडल के 15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना: दानापुर रेलमंडल अपने 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाने की तैयारी में जुट गया…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

औरंगाबाद में ‘सांपों का आतंक’: एक घर से निकले 40 से ज्यादा जहरीले सांप, गांव में दहशत

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में दहशत…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

नवादा में राम कथा में शामिल हुए चिराग पासवान, बोले—‘प्रभु श्रीराम से बिहार के विकास की कामना’

बिहार के नवादा जिले के महवतपुर गांव में आयोजित 11 कुंडलीय श्री सीताराम महायज्ञ और राम कथा कार्यक्रम…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

Bihar IAS Transfer: लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, अनुपम कुमार और बन्दना प्रेयषी केंद्र प्रतिनियुक्ति पर, डॉ. चंद्रशेखर सिंह को नई जिम्मेदारी

बिहार में नई सरकार के तहत प्रशासनिक बदलाव का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन हुए बड़े फेरबदल…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top