Image

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच पटना के गांधी मैदान में सरस मेला 2025 का भव्य आयोजन चल रहा है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेले का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सरस मेले में सीएम नीतीश का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों से संवाद किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और स्वदेशी हुनर

सरस मेला 2025 के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक धरोहर, लोक कलाएँ, हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमियों की प्रतिभा को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले की शुरुआत 12 दिसंबर 2025 से हुई थी और यह 28 दिसंबर 2025 को समापन करेगा।

इस बार भी मेले में स्थानीय विशिष्ट उत्पाद, पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण कारीगरों के हस्तशिल्प को एक ही मंच पर प्रदर्शित किया गया है। यह मेले स्थानीय कारीगरों को पहचान दिलाने, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और परंपराओं को नई उड़ान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

जनसैलाब और स्टॉलों की विविधता

हर दिन मेले में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें शिल्पकला, हस्तनिर्मित उत्पाद, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख हैं।

सरस मेला बिहार के सांस्कृतिक और व्यावसायिक उत्सव का प्रतीक बन चुका है और स्थानीय प्रतिभाओं को देशभर के लोगों के सामने पेश करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Releated Posts

बेगूसराय के खेल भवन में डीएम का निरीक्षण व्यवस्थाओं में मिली कमी पर जांच के निर्देश…

*ब्यूरो प्रमुख अजय शास्त्री बेगूसराय …* बेगूसराय: जिले में खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

पटना में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मचा हड़कंप

पटना सिटी क्षेत्र के सिटी व्यवहार न्यायालय को परिसर कोर्ट को खाली करवाया गया जिला जज के तरफ…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top