• Home
  • Bihar
  • Patna University छात्रसंघ चुनाव में बढ़ी गर्मी, बीएन कॉलेज में मारपीट
Image

Patna University छात्रसंघ चुनाव में बढ़ी गर्मी, बीएन कॉलेज में मारपीट

Patna University छात्रसंघ चुनाव की तपिश अब चरम पर पहुंच गई है। चुनावी माहौल के बीच हिंसा और झड़प की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बुधवार को बीएन कॉलेज में प्रचार से इनकार करने पर स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र रामप्रकाश कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई। वहीं पटना वीमेंस कॉलेज के पास भी छात्रों के बीच झड़प की सूचना है।

प्रचार से इनकार पर पिटाई

घायल छात्र रामप्रकाश कुमार (पूर्वी चंपारण निवासी, सत्र 2024-28) ने Pirbahore Police Station में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोप है कि कुछ छात्रों ने उसे महासचिव पद के एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर रॉड और हॉकी स्टिक से पिटाई की गई। अन्य छात्रों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए।

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि मारपीट करने वाले छात्र बाहरी प्रतीत होते हैं। उन्होंने परिसर को अतिसंवेदनशील बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पीरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वीमेंस कॉलेज के पास भी झड़प

बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज समर्थकों ने दूसरे गुट से बहस की, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से हट गए।

गुरुवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट

छात्रसंघ चुनाव के तहत गुरुवार को पटना साइंस कॉलेज में दोपहर एक बजे प्रेसिडेंशियल डिबेट आयोजित होगा। इसके साथ ही चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

मीडिया प्रभारी बिरेंद्र पासवान के अनुसार, अध्यक्ष पद के कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। छात्रसंघ चुनाव समिति के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को अपनी बात रखने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा।

28 फरवरी को होने वाले मतदान में शामिल सभी विद्यार्थियों को पूरे दिन की हाजिरी देने की घोषणा की गई है।

Releated Posts

बेगूसराय के खेल भवन में डीएम का निरीक्षण व्यवस्थाओं में मिली कमी पर जांच के निर्देश…

*ब्यूरो प्रमुख अजय शास्त्री बेगूसराय …* बेगूसराय: जिले में खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

पटना में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मचा हड़कंप

पटना सिटी क्षेत्र के सिटी व्यवहार न्यायालय को परिसर कोर्ट को खाली करवाया गया जिला जज के तरफ…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top