• Home
  • Blog
  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Image

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रजौर गांव के पास की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कप्पू यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रजौर गांव निवासी राजा यादव के पुत्र कप्पू यादव (52 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर गश्ती बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रामसेवक स्वामी की रिपोर्ट

Releated Posts

पुरी अधिवेशन के निर्णयों के बाद बेगूसराय में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, डीएम कार्यालय पर धरना

भगवान जगन्नाथ की पावन धरा पुरी में 06, 07 एवं 08 फरवरी 2026 को आयोजित भारतीय मजदूर संघ…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पीएमसीएच में दिनदहाड़े नवजात चोरी की कोशिश, आरोपी महिला गिरफ्तार; डीएम ने जारी किया अलर्ट

राजधानी पटना में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका के बीच सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

पटना में T20 वर्ल्ड कप सट्टेबाजी के नाम पर साइबर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के बाद अब बिहार में भी साइबर अपराधियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। राजधानी पटना में…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

मंजू सिन्हा जयंती पर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्मृति पार्क में दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर कंकड़बाग…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

मुजफ्फरपुर में सीएनजी भरवाते वक्त ऑटो में धमाका, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते समय ऑटो में जोरदार धमाका…

ByByAjay Shastri Feb 25, 2026

जीरो माइल गोलंबर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 50 वर्षीय महिला की मौत

बेगूसराय में बुधवार को जीरो माइल गोलंबर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की…

ByByAjay Shastri Feb 23, 2026

बेगूसराय मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत, 8 माह से था जेल में बंद; परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

बेगूसराय से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध…

ByByAjay Shastri Feb 23, 2026

बेगूसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ ने बचाई जान

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश…

ByByAjay Shastri Feb 23, 2026

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी एक्ट पर हंगामा

शुक्रवार को सदन में UGC इक्विटी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। माले…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top