• Home
  • Blog
  • बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी एक्ट पर हंगामा
Image

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी एक्ट पर हंगामा

शुक्रवार को सदन में UGC इक्विटी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। माले विधायक संदीप सौरभ ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव रखा। इसी दौरान “ब्राह्मणवाद” शब्द के इस्तेमाल पर सदन में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

स्पीकर प्रेम कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए “ब्राह्मण” शब्द को कार्यवाही (प्रोसीडिंग) से हटाने का आदेश दिया। उनके इस फैसले के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच नोकझोंक बढ़ गई और सदन में हंगामा शुरू हो गया।

क्या कहा संदीप सौरभ ने?

माले विधायक ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवाद और भेदभाव को खत्म करने के लिए UGC इक्विटी एक्ट लागू करना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि “ब्राह्मणवादी मानसिकता” के लोग इसे लागू नहीं होने देना चाहते।

सरकार का जवाब

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी मुजफ्फरपुर के टेक्निकल कॉलेज में पढ़े हैं और भूमिहार ब्राह्मण होने के बावजूद उन्हें रैगिंग और भेदभाव का सामना करना पड़ा था।

विजय सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को संवैधानिक संस्थाओं के निर्णयों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। सरकार हर समाज का सम्मान करती है और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति प्रतिबद्ध है।

फिलहाल इस मुद्दे पर सदन में राजनीतिक बयानबाजी जारी है और विपक्ष सरकार पर दबाव बनाए हुए है।

Releated Posts

मानव एकता दिवस पर बखरी में रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग, 200 लोगों ने किया रक्तदान

बेगूसराय (बखरी): संत निरंकारी मिशन की ओर से हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले मानव एकता…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

कटिहार में युवक को चोर बताकर बांधा और घुमाया, पैसे मांगने पर रची गई साजिश—वीडियो वायरल

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

गढ़पुरा नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, स्मारक निर्माण में देरी पर उठा सवाल

गढ़पुरा में ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर स्मृति दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नरेंद्र मोदी पहुंचे साधारण झाल मुड़ही की दुकान पर: गया के विक्रम साव की कहानी बनी चर्चा का केंद्र

Bihar News (गया): गया जिले के एक साधारण युवक की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top