• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश
Image

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली साइकिल रैली रविवार सुबह 6 बजे गांधी स्टेडियम से शुरू होगी। रैली गांधी स्टेडियम से निकलकर मेन रोड, जीडी कॉलेज मार्ग, हर-हर महादेव चौक और ट्रैफिक चौक होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी इसी दिन साइकिल रैली और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

रैली को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं नगर निकायों को निर्धारित रूट की साफ-सफाई, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव समय पर कराने को कहा गया है।

कार्यक्रम के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम और जीवन रक्षक एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग और खेल विभाग को एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन को उम्मीद है कि ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top