• Home
  • Blog
  • बेगूसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ ने बचाई जान
Image

बेगूसराय स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ ने बचाई जान

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।

घटना दिनांक 23 फरवरी 2026 की है। गाड़ी संख्या 18625 अप सुबह 9:43 बजे बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची थी। निर्धारित समय 9:45 बजे ट्रेन जैसे ही प्रस्थान करने लगी, उसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गिर पड़ा।

घटना स्थल पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दिवस अधिकारी उप निरीक्षक संजय कुमार सहनी, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और कांस्टेबल विपिन कुमार ने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। तीनों ने मिलकर तत्काल युवक को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम सौरभ कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता दीपक कुमार, कचहरी रोड, वी मार्ट के सामने, थाना नगर, जिला बेगूसराय बताया। प्राथमिक स्थिति देखने के बाद उसे तुरंत टोटो पर बैठाकर कांस्टेबल विपिन कुमार की निगरानी में सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरपीएफ बेगूसराय के निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने यात्रियों से रेलवे नियमों का पालन करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

आरपीएफ की इस तत्पर कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। समय पर की गई बहादुरी भरी कार्रवाई से एक परिवार का चिराग बुझने से बच गया।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख… बेगूसराय रेलवे स्टेशन से यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

भरडीहा गांव में दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर की हत्या, चार दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरास…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख.. बेगूसराय जिले के भरडीहा गांव के 18 वर्षीय साजन कुमार उर्फ गोलू का शव…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय में कुएं को लेकर दो समुदायों में विवाद मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह आंदोलन की दी चेतावनी…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख…बेगूसराय: जिले में एक कुएं के इस्तेमाल को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद सामने…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान को मारी गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

अजय कुo शास्त्री ब्यूरो प्रमुख…बेगूसराय: जिले के बखरी थाना क्षेत्र के करईटांड़ गांव में विश्वकर्मा पूजा के दौरान…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top