• Home
  • Bihar
  • बिहार लौट रहे तेजस्वी यादव, मकर संक्रांति के बाद राज्यव्यापी यात्रा कर सकते हैं
Image

बिहार लौट रहे तेजस्वी यादव, मकर संक्रांति के बाद राज्यव्यापी यात्रा कर सकते हैं

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को मिली करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सियासी सक्रियता में लगातार कमी देखी गई है। चुनाव परिणाम आने के बाद वे न केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे, बल्कि विधानसभा सत्र में भी उनकी मौजूदगी सीमित रही।

करीब एक महीने तक वे बिहार से बाहर रहे और इस दौरान क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए यूरोप जाने की खबरें भी आईं। नए साल में खरमास समाप्त होते ही तेजस्वी यादव एक बार फिर जनता से जुड़ने और सक्रिय राजनीति की नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव 10 जनवरी को पटना लौटेंगे। इसके बाद वे अपने एक करीबी सहयोगी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड रवाना होंगे। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वे वापस पटना लौट आएंगे।

पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद, खरमास खत्म होते ही, तेजस्वी यादव राज्यव्यापी यात्रा पर निकल सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान संगठन के विस्तार, जनता के सरोकार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को महज 25 सीटों पर सिमटने के कारणों पर भी गहन मंथन किया जाएगा।

तेजस्वी यादव इन तमाम सवालों पर न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर भी अपनी बात रखेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव की यह यात्रा राजद के लिए आत्ममंथन और पुनर्गठन की दिशा में अहम है। खरमास के बाद शुरू होने वाली यह सियासी पहल यह संकेत दे रही है कि तेजस्वी यादव एक बार फिर बिहार की राजनीति में सक्रिय और आक्रामक भूमिका निभाने को तैयार हैं।

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top