• Home
  • Breaking News
  • जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई
Image

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई भेलावर थाना कांड संख्या-194/26 में नामजद फरार अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में ग्राम निसरपुरा में फरार अभियुक्तों के घरों पर विधिसम्मत तरीके से कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं घोषी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस के अनुसार, भेलावर थाना कांड में नामजद आठ अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे थे। इसके बाद न्यायालय से प्राप्त आदेश के तहत पहले उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया गया और बाद में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान घरों में मौजूद संपत्तियों का आकलन कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्ती की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने फरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद फरार अभियुक्तों और उनके सहयोगियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों के बीच कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत होने की चर्चा है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar EOU Raid: टेंडर घोटाला मामले में IAS संजीव हंस के ठिकानों पर EOU की दबिश, जांच तेज

पटना। बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले और कथित कमीशनखोरी मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top