• Home
  • Bihar
  • सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह में गृह मंत्री ने कहा— एक भी अपराधी नहीं बचे, पीड़ितों को हर हाल में मिले न्याय
Image

सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह में गृह मंत्री ने कहा— एक भी अपराधी नहीं बचे, पीड़ितों को हर हाल में मिले न्याय

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना स्थित पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और पुलिस अधिकारियों व जवानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण से पूर्व बिहार पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को न्यायालय से सख्त सजा दिलाना ही पुलिस की पहली और अंतिम प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक भी अपराधी बचना नहीं चाहिए और हर हाल में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

गृह मंत्री ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों और जवानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत पुलिस व्यवस्था और औद्योगिक विकास के माध्यम से बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य बिहार को फिर से “सोने की चिड़िया” बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर डीजीपी विनय कुमार, अपर मुख्य गृह सचिव अरविंद चौधरी, डीजी कुंदन कृष्णन, एडीजी सीआईडी पारस नाथ, एडीजी कमजोर वर्ग अमित कुमार जैन सहित पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वहीं दूसरी ओर, पटना प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार परासर ने कारगिल चौक पर देश के वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पटना आईजी, पटना एसएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top