• Home
  • Breaking News
  • केंद्र सरकार ने दिया तोहफ़ा: 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई बनीं अध्यक्ष
Image

केंद्र सरकार ने दिया तोहफ़ा: 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई बनीं अध्यक्ष

नई दिल्ली – केंद्र की मोदी सरकार ने आज केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। अब इसी आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के इस फैसले के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

वहीं, राज्य सरकारों के कर्मचारी भी इस निर्णय से उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में उनके वेतन में भी आयोग की सिफारिशों के आधार पर वृद्धि होगी।

पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वह सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रही हैं और अपने न्यायिक करियर के बाद भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं — जिनमें बिजली अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्षता, जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का नेतृत्व और लोकपाल चयन समिति का दायित्व शामिल है।

इसके अलावा, आईआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष को आयोग का सदस्य और पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव पंकज जैन को सदस्य-सचिव बनाया गया है। दोनों ही प्रशासन और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में गहरा अनुभव रखते हैं।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top